Search

May 18, 2026 1:31 am

नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 7 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



नाबालिक से गैंग रेप मामले में एक बार फिर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी और सिमलोंग ओपी प्रभारी के सूझ बूझ से 24घंटे के अंदर बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन नाम दर्ज आरोपी दोनों थाना प्रभारी के चालाकी से बच नहीं पाया।नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 7 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।छापेमारी टीम में लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार, ओपी थाना प्रभारी सत्यदेव प्रसाद व बरहेट थाना प्रभारी सौरभ कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। सोमवार की देर रात टीम के द्वारा बरहेट थाना क्षेत्र के छुची गांव से डेविड सोरेन 22 व राजालाल सोरेन 19 को घर से धर दबोचा है,वही दुर्गा मुर्मू को अपने घर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पुरो से धर दबोचा है। पुलिस को 24 घंटा के अंदर बड़ी सफलता मिली है ।नाम दर्ज अभियुक्त में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। साथ ही अन्य दो अज्ञात अभियुक्त का भी पुलिस द्वारा छापेमारी किया जा रहा है। वही थाना प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी तक 7 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।नाम दर्ज एक अभियुक्त सहित अन्य अज्ञात दो अभियुक्त को लेकर टीम द्वारा छापामारी किया जा रहा है ।जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बता दे कि बीते सोमवार को चार नाम दर्ज आरोपी सामसुन हांसदा, समवेल हांसदा, मार्कुस हेंब्रम, माईकल मुर्मू को बरहेट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है।

img 20230228 wa01191408538755747011770

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!