Search

May 18, 2026 1:35 am

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दूध मुंही बच्ची सहित मां हुई घायल

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क चितलोफॉर्म के समीप मगंलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित दूध मुंही बच्ची घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांडू परता निवासी सहिया राधन मुर्मू अपने एक साल की बच्ची के साथ लिट्टीपाड़ा अस्पताल से ट्रेनिंग कर वापस घर जा रही थी उसी दरमियान चितलो फॉर्म के समीप पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे मां बेटी दोनों घायल हो गया। घटना की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पाकर एएसआई सुरेश प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू ने घायलों का ईलाज किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू ने बताया सहिया राधन मुर्मू की पैर पर गंभीर चोट है जिसके कारण उन्हें दुमका रेफर कर दिया गया है साथ ही बच्ची को ईलाज कर घर भेज दिया गया है।

img 20230228 wa01206283674449200556727

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!