एक महीने के अंदर चार राज्य की पुलिस मोबाइल चोरी मामले में पहुंच चुकी है तालझारी थाना।
जिला ब्यूरो:- अमित चौधरी।
साहेबगंज/तालझारी:-एक महीने के अंदर चार राज्य की पुलिस मोबाइल चोरी के मामले में तालझारी थाना पहुंच चुकी है वही एक बार फिर बुधवार को गुजरात राज्य की पुलिस मोबाइल चोरी मामले में तालझारी थाना पहुंची। गुजरात राज्य के बरोड़ा सिटी से चोरी हुई एक कीमती मोबाइल के मामले में गुजरात सिटी के आईफोन मोबाइल लोकेशन के आधार पर तालझारी थाने क्षेत्र होने पर पहुंची। गुजरात के रावपुरा थाना से आएं पुलीस एएसआई भरत सोलंकी एवं आरक्षी बिपुल बरवाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गुजरात के रावपुरा थाना क्षेत्र से एक कीमती आईफोन मोबाइल चोरी हुई थी। जिसका लोकेशन झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में बताया गया। लोकेशन के माध्यम से तालझारी थाना के सहयोग से लोकेशन पर पहुंचने की कोशिश की गई। परंतु मोबाइल बंद रहने के कारण पता नहीं चला सका। मामले को लेकर गुजरात के रावपुरा थाना में कांड संख्या सि.आर.नं 11196026230097/2023 दर्ज की गई है।





