Search

May 17, 2026 11:50 pm

ट्रेलर के चपेट में आने एक बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग छतरचुआं जाहेर थान के पास ट्रेलर के चपेट में आने एक बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया। बता दें कि मृतक की पहचान निरोज हांसदा छतरचुआं स्कूल टोला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक निरोज गोपीकांदर से अपना हिरो बाईक से घर छतरचुआं लौट रहा था घर लौटने के दौरान जाहेर थान के पास 18 चक्का वाला ट्रेलर के चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुमका की ओर भाग रहे ट्रेलर को गोपीकांदर चौक में पुलिस ने पकड़ा और ड्राईवर को गिरफ्तार कर थाना लेकर आया गया। पुलिस ने निरोज का शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!