Search

May 17, 2026 10:53 pm

खेलो इंडिया साइकिलिंग वुमन लीग 3 में पाकुड़ की मिनी हेंब्रम ने जीता रजत पदक

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय खेल प्राधिकरण व भारत सरकार के खेल मंत्रालय खेल विभाग एवं युवा मामले के द्वारा तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में आयोजित खेलो इंडिया के तहत गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया विमेन साइकिलिंग लीग 3 मैं पाकुड़ जिले की मिनी हेंब्रम ने सब जूनियर बालिका वर्ग में मांस स्टार्ट स्पर्धा में 20 की.मी की दूरी 41:09 समय में पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है तथा वही ट्रायल स्पर्धा में 15 किलोमीटर की दूरी 29 मिनट 24 सेकंड में पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया । गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रयास लकड़ा ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर मिनी का सम्मान किया है। उक्त पदक हासिल कर झारखंड एवं जिले का नाम रोशन करने पर झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ,पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष व झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी , पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,जिला एथलेटिक्स संघ, वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी , एथलेटिक्स कोच राजेश कोल,एम.डी फरीद, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, जिला साइकिलिंग संघ कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, प्रशिक्षक राजेश कोल,भैरव चुंडा मुर्मू,कृष्णा कुमार,एम.डी शकील हक, राजा मुर्मू ,प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा खेल संघ व राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों एवम खेल प्रेमियों ने मिनी को बधाई दी ।उक्त जानकारी रणवीर सिंह
सचिव पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ ने दी।

IMG 20230302 WA0263
IMG 20230302 WA0264 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!