रामगढ़ विधानसभा मे एनडीए की बड़ी जीत के बाद आजसू छात्र नेता अभिषेक राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की युवा विरोधी सरकार की दोहरी नीति को रामगढ़ के युवाओं ने जवाब देने का काम किया है। प्रदेश के युवा अब जाग चुके है और सरकार के झूठ और लूट की राजनीति को समझ चुके है। इस चुनाव मे आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी जी के जीत के साथ झूठ की बुनियाद पर टिकी सरकार का जनादेश समाप्ति की और है। इसके के आजसू एवं भाजपा के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई जिन्होंने सरकार के असल चेहरे को जनता के सामने लाने का काम किया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी जी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
Also Read: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 233 परीक्षार्थी हुए शामिल।








