सतनाम सिंह
उड़ाए अबीर गुलाल जमकर लगाए ठुमके
पाकुड़ शिक्षक परिवार के तत्वाधान में धनुष पूजा मध्य विद्यालय में देर शाम शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी शाहिद अख्तर डीएससी मुकुल राज मौजूद थे ।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी। लोगों ने अलग
अलग प्रकार के पकवान का मजा भी लिया।होली के गानों पर शिक्षकों ने जमकर ठुमके लगाए ।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के दिलीप राय ने कहा कि होली का त्योहार हमें ईष्या, द्वैष, उंच-नीच, अहंकार जैसी भावनाओं से उपर उठकर जीने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका सराहनिय रही।









