बजरंग पंडित
1000 लोगो को जोड़ने का लक्ष
पाकुड़:रविवार को प्रांतीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई यह बैठक सिंधीपाड़ा स्थित प्रांतीय यादव महासभा के युवा जिला महासचिव वंशराज गोप के आवास में की गई। उक्त बैठक की अगुवाई युवा जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा यादव द्वारा की गई।बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिसमे जिले में एक हजार लोगो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम दिनांक 15/3/23 से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया की,दिनांक 7/3/23 दिन मंगलवार को संध्या 3 बजे पाकुड़ नगर स्थित राजापाड़ा के कालीतल्ला समुदियक भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में यादव समाज के लोगो को एकत्रित कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। मौके पर अजय यादव,शंभू यादव,कालीचरण घोष,शिवनारायण यादव,अमित यादव,राजेश यादव,पियूष घोष,नकुल यादव, पारसनाथ घोष,बैधनाथ यादव मौजूद थे।







