राजकुमार भगत
पाकुड़ ।जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के राँगा मांझी टोला गाँव मे संतानदात्री माता मंदिर मेला समिति रांगा के तत्वाधान मे होलिका दहन के अवसर पर लागड़े नाच (एक प्रकार का संथाली सांस्कृतिक नृत्य )का आयोजन किया गया। मेला आयोजन समिति से प्राप्त सहयोग से मंच संचालन कर मेला मे उपस्थित सभी ग्रामीणो को टी. वी. विमारी से अवगत कराया गया ।जिसमे पिरामल स्वास्थ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज महतो ने बताया की दो हप्तो से ज्यादा खाँसी, वजन का कम होना, सीने मे दर्द, भूख की कमी, बुखार आना, खाँसी के साथ साथ बलगम या खून आना टी. वी. के लक्ष्ण मे शामिल है ।साथ ही पिरामल स्वास्थ के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन दास ने बताया की आदिवासी समाज मे ट्यूबरक्लोसिस विमारी एक मुख्य बीमारी है। आदिवासी समाज मे इनसे होने वाले संक्रमण एवं मृत्यु दर काफ़ी ज्यादा है।आपसी सहयोग और समझदारी से ही टी. वी. विमारी को जड़ से खत्म कर सकते है। लिटिपाड़ा के STS कलेश्वर टुडू ने बताया की सामु. स्वास्थ केंद्र लिटिपाड़ा मे टी. वी. मरीजों का इलाज से लेकर दवा तक बिल्कुल मुफ्त मे दी जाती है साथ ही सरकार द्वारा प्रत्येक टी. वी. मरीजों को प्रति माह 500 रूपये उनके बैंक के खाते मे भेजती है ताकि वे अपने पोषण शक्ति को बढा सके।मेला समिति के सदस्यो ने भी टी. वी. विमारी से अवगत होकर आगे भी ग्रामीणों के बीच इस जानकारी को साझा करने की बात की।अंत मे विभिन्न ग्रामों एवं प्रखंडो से आये नर्तकियो के ग्रुप ने नृत्य के माध्यम से लोगों को मन्त्रमुग्ध किया।इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतू मेला समिति के अध्यक्ष श्री रामजी हेमब्रम, सचिव श्री किंटू बेसरम, कोषाध्यक्ष श्री हीरुशील किस्कू, पिरामल स्वास्थ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज महतो, जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन दास, लिटिपाड़ा के एसटीएस कलेश्वर टुडू शामिल थे।





