Search

May 17, 2026 2:36 pm

सफादहा गांव में हैं टीवी के सर्वाधिक मरीज, चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिले के पाकुड़िया प्रखंड अन्तर्गत के बड़ा सफादाहा गाँव मे एन टी ई पी पाकुड़ एवं पीरामल स्वास्थ के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम प्रधान श्री मति सुहागिनी हाँसदा के अध्यक्षता में टीवी के मरीजों का सफल इलाज कर उसे समाप्त कम करने के उद्देश्य से एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसर पाकुड़िया प्रखंड के सफादाहा गाँव मे सर्वाधिक टी. वी. के मरीज हैं। मरीजों एवं ग्रामीणों के बीच ट्यूबरक्लोसिस के प्रसार, उनसे होने वाली मृत्यु, उनसे बचाव के उपाय के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई । ग्राम प्रधान श्री मति सुहागिनी हाँसदा ने बताया की टी. वी. से बचाव हेतु अनेको सार्थक प्रयास किये जा रहे है और आगे भी सरकार एवं पिरामल स्वास्थ के सहयोग से बेहतर कार्य होने की उम्मीद हे।पिरामल स्वास्थ्य के मनोज महतो एवं अर्जुन दास ने बताया की कई कारणों से आदिवासी समुदाय मे टी. वी. रोग ग्रस्त व्यक्ति काफी संख्या में मिल रहे हैं। इसके लिए तीव्र गति से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यशाला मे पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, पाकुड़िया प्रखंड के एस टी एस विनोद टुडू और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!