Search

May 17, 2026 1:59 pm

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने फुटबाल के मैदान से मौजूदा विधायक पर साधा जम कर निशाना

प्रशांत मंडल,अमड़ापाड़ा पाकुड़

श्याम परगना ऐभेन गाॅवता क्लब पाडेरकोला मे तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का फाइनल मैच मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू सम्मिलित हुए। उनका आदिवासी रिती रिवाज के साथ जमकर स्वागत किया गया। एवं वहां के खिलाड़ियों एवं दर्शकों को अपने अभिभाषण से उत्साहित किए एंव खेल कि महत्व के बारे दर्शकों को बताया। भाजपा नेता ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया।भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक जिताना है। तभी लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास सम्भव है।मौके पर पाडेरकोला मुखिया सुष्मिता मुर्मू ,भाजपा नेत्री अनिता मुर्मू,लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया,लिट्टीपाड़ा विधानसभा कोर कमेटी सदस्य गोपाल कुमार मंडल,श्यामलाल मुर्मू,बिसु मंडल,कैलाश मंडल,आशीष हेम्ब्रम सहित कमिटी के अध्यक्ष मदन मरांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!