Search

May 17, 2026 12:50 pm

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण अनुष्ठान संपन्न हुआ

बजरंग पंडित

पाकुड़िया अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आगामी 17 से 19 मार्च को तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण अनुष्ठान संपन्न हुआ । इस अवसर पर भूमिपूजन के साथ ध्वजारोहण का कर्मकांड यजमान प्रमोद कुमार सिंह उनकी पत्नी ममता देवी तथा पुरोहित डा अशोक कुमार सिंह,पंकज कुमार वर्मा ,सहयोगी योगेंद्र प्रसाद यादव, पंचानन पांडेय व बद्री प्रसाद भगत द्वारा किया गया । भूमि पूजन के बाद यहां गायत्री परिवार पाकुड़िया शाखा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक डा अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । बैठक में 17 से 19 मार्च को तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का सफल आयोजन की तैयारी की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओ को उनके कार्य का जिम्मेदारी सौंपी गई । बैठक में यज्ञानुष्ठान के अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत,सचिव सुबोध कुमार भगत,उपप्रमुख अर्चना देवी,श्रीराम भगत,पुष्पा देवी,शोभा देवी,राजेश कुमार भगत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

IMG 20230312 WA0047
IMG 20230312 WA0046
IMG 20230312 WA0048
IMG 20230312 WA0041
IMG 20230312 WA0045 1
IMG 20230312 WA0044
IMG 20230312 WA0049
IMG 20230312 WA0042
IMG 20230312 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!