रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के हर पंचायत में एक प्राथमिक स्वस्थ केंद्र व उप स्वस्थ केंद्र स्थित है, स्थानीय की मदद की नियत से बनाया गया स्वास्थ केंद्र बड़ी पीड़ा दे रहा है स्थानीय को,जरूरत के समय या तो बंद मिलेगा या स्वास्थ कर्मी नदारद मिलेंगे,जिससे परेशान होकर ग्रामीण शहर की ओर भागते है, महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो हर वक्त बंद ही मिलता है, ग्रामीणों ने बताया की अगर कभी सुबह प्राथमिक स्वस्थ खुला भी मिले तो कुछ देर खुला रहने के बाद बंद कर दिया जाता है और शाम या रात को तो कभी खुला ही नहीं,जिससे की ग्रामीण काफी परेशान रहते है रात बिरात अगर कोई बीमार हो जाए तो सीधा शहर की ओर ही भागना पड़ता है, डिलीवरी पेशेंट के समय काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में जरूरत मंद लोगों के लिए दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होती है,अगर कुछ दवाइयां मिल भीं जाएं तो उसकी समय अवधि समाप्त मिलती है।







