हेमंत हांसदा
पाकुड़िया रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार की देर शाम को हनुमान मंदिर पाकुड़िया में एक बैठक का आयोजन पंडित अरुण कुमार झा की अध्यक्षता में हुई । बैठक में पहले रामनवमी उत्सव संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष शंभू भगत,सचिव तारक साव,कोषाध्यक्ष विजय भगत के साथ सदस्य के रूप में ओमप्रकाश भगत,शिवशंकर भगत, पूर्णेंदु कुमार विमल,राजकुमार गौतम,रोहित भगत,मुकेश यादव,सोनू भगत, बिकी भगत,जैकी भगत, सुबीध भगत,आलोक भगत,अंगूर गुप्ता, मनी साहनी,मोहन भगत,प्रमोद कुमार सिंह चयनित किए गए । बैठक में निर्णय लिया गया कि राम नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संगीतमय राम कथा का भव्य आयोजन होगा । अंतिम रोज जुलूस के उपरांत महा प्रसाद वितरण की जाएगी । इस अवसर पर मंदिर एवं पंडाल को आकर्षक रूप में सजाया जाएगा । कार्यक्रम का आयोजन के लिए पाकुड़िया प्रखंड के सभी सनातनियो से आर्थिक सहयोग ली जाएगी । बैठक में पंडित अरुण कुमार झा,शंभू भगत,विजय भगत,तारक साव, ओमप्रकाश भगत,शिवशंकर भगत, पूर्णेंदु कुमार विमल,राजकुमार गौतम,रोहित भगत,मुकेश यादव,सोनू भगत, बिकी भगत,जैकी भगत, सुबीध भगत,आलोक भगत,अंगूर गुप्ता,संजय भगत, मनी साहनी,मोहन भगत,प्रमोद कुमार सिंह आदि दर्जनों लोगो ने भाग लिया ।









