हेमंत हांसदा
पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को सभी पंचायतों के मुखिया के साथ पंचायत सचिवों,रोजगार सेवकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान मुखिया सालोमी बेसरा के साथ नोडल पदाधिकारी ऑनल मरांडी,रोजगार सेवक जितेन रविदास ने बनियापासार पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भालुकचुआँ सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।मुखिया अनिता सोरेन एवं सालोमी बेसरा ने बताई कि विद्यालय की लचर शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की उद्देश्य से बीडीओ मनोज कुमार के निर्देशानुसार कई विद्यालयो का औचक निरीक्षण में कई अनियमितता पाई गई है जिसका रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी जाएगी,आगे अन्य विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा । इधर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों से संबंधित मुखिया एवं जांच टीम का विद्यालयों की जांच रिर्पोट आने पर जांच की समीक्षा की जाएगी ,समीक्षा में अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाई हेतु जिला को रिपोर्ट भेजी जाएगी।






