रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़) :– प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के धवाडंगाल गांव में बीजीआर कोल माइंस कंपनी के अमडापाड़ा– पाकुड़ मुख्य सड़क को कोयला गाड़ियों से उड़ते धूल को लेकर धवाडंगाल गांव के ग्रामीणों ने मिलकर घंटों तक को सड़क जाम किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ते धूल के कारण कोल कंपनी द्वारा सड़क में पानी का छिड़काव नही किया गया जिस कारण ग्रामीण उड़ते धूल से परेशान हो कर सड़क जाम किया। घंटों सड़क जाम रहने का बाद बीजीआर कोल माइंस कंपनी के पदाधिकारी आ कर ऐसा गलती दोबारा न करने का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटाया। सड़क जाम से दोनो ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गया था।





