सतनाम सिंह
पाकुड़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता मे मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी थाना व ओपी प्रभारी को आगामी रामनवमी एवं सरहुल त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक, धार्मिक स्थलो पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने, उपद्रवी,शरारती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई करने एवं भड़काऊ,अश्लील गानों पर प्रतिबंध को सख्ती से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। अवैध लॉटरी जुवा पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी गई।प्रतिदिन सुबह के रोल कॉल में पदाधिकारियों को डायरी लेखन कार्य करने , थाना क्षेत्र में जन सहयोग समिति में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, बाल विवाह तथा नशा पान से होने वाले क्षति के संबंध में जागरूक करने एवं आम जनता से बेहतर सम्बंध स्थापित करने हेतु निर्देश दिया गया।
परिवाद पत्र/ ई .कार्यलय /जॉफ्स /पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन एवं आर.टी.आई से सम्बन्धित लंबित मामलों का निष्पादन करने, क्यूआर पेट्रोलिंग / ई बिट पेट्रोलिंग नगर मुफ्फसिल थानो में लागू की गई है। एवं अन्य थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके साथ ही चोरी, गृहभेदन,मोटर साइकिल चोरी जैसे घटनाओं पर रोक लगाने एवं कांडो का उधभेदन करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया। इस अवसर पर टीवी उन्मूलन हेतु 50 टीवी मरीजों को गोद लेने का संकल्प लिया गया।








