हेमंत हांसदा
पाकुड़िया संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया अंतर्गत खजूरडंगाल गांव में बुधवार को आईआरएस कीटनाशक छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालाजार उन्मूलन हेतु आईआरएस कीटनाशक छिड़काव खजूरडंगाल गांवों में किया गया। सुपरवाइजर संजय मुर्मू ने बताया पाकुड़िया प्रखंड के कूल 18 कालाजार प्रभावित गांवों में सिंथेटिक पायरेथ्राइड 5% नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा। यह अभियान 1 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया घर के सभी कमरों में उक्त दवाई छिड़काव करने से बालू मक्खी एवं मच्छर मर जाती है जिससे कालाजार रोगों से 80% तक की कमी आ सकती है। श्री मुर्मू ने बताया 2022 में पांच बीएल कालाजार रोगी एवं पांच पीकेडीएल रोगी का संपूर्ण इलाज कर लिया गया है सरकार की ओर से कालाजार रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति राशि बीएल रोगी को 6600 रुपए एवं पीकेडीएल रोगी को 4000 रुपए दी जा चुकी है। केटीएस संजय मुर्मू द्वारा सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वह घर के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव कराएं ताकि कालाजार एवं मलेरिया जैसे घातक बीमारी से बचा जा सके। इस अभियान में केयर इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नफीस उल आलम, एमपीडब्ल्यू रविंद्र मुर्मू, मिशन शेख, अंकित हेम्ब्रम , एसएफडब्ल्यू डी भंडारी , सरवन ठाकुर, माधव ठाकुर , राजेन सोरेन ,आदि उपस्थित थे।







