Search

May 17, 2026 10:17 am

यज्ञ के दूसरे दिन हवन में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हवन में शामिल हुई। शुरू हुए 9 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ में हरिद्वार से आए यज्ञाचार्यो ने वेद मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दिलाईं और परिक्रमा किया। जिसमें सैकड़ों महिला व पुरुषों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से आहुतियां दीं।हवन में दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गायत्री माता के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।गायत्री शक्ति पीठ के वाचक रणवीर कुमार चौधरी ने कहा तीन दिवसीय यज्ञ में 33 कोटि देवी देवताओं का आहवान कर व विशेष पूजन कर यज्ञ की शुरुवात किया गया। उन्होंने कहा हवन करने से वातावरण शुद्ध होता रहता है। हिमालय के जड़ी बूटियों का उपयोग गो माता के घी से किया जाता है। जो पर्यावरण की रक्षा होती है। पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हवन एक सशक्त माध्यम है। वातावरण में फैले रोगाणुओं- विषाणुओ को समाप्त करता है।यज्ञ करने से लोगो मे शत बुद्धि का संचार होता है और शत बुद्धि सत्कर्म कर्म की ओर प्रेरित करता है ओर सत्कर्म से समाज व राष्ट्र होता है। गायत्री शक्ति पीठ के उपजॉन समन्वयक श्याम नन्दन सिंह ने भी लोगो को गायत्री परिवार से जुड़ने का अपील किया। कार्यक्रम प्रमुख गणेश ठाकुर, निमाई मण्डल, केवल मण्डल,तरुण मण्डल, दानियल किस्कु,मुखिया शिव टुडू, विश्वजीत मंडल, शांतनु भारती समेत सम्पूर्ण लिट्टीपाड़ा वासी ने कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!