राजकुमार भगत
पाकुड़। मैट्रिक व इंटर परीक्षा के दूसरे दिन आज प्रथम पाली में मैट्रिक में कंप्यूटर एवं होम साइंस की परीक्षा आयोजित की गई ।जिसमें आर के एस एस अमलापाड़ा में 44 में 44 छात्र, एसटी मरिया गर्ल्स स्कूल तोड़ाई में 19 में 19 छात्र ,पाकुड़ राज प्लस टू उच्च विद्यालय में 120 में 118 छात्र ,केकेएम कॉलेज में 53 में 53 छात्र कुल 247 में 245 छात्र उपस्थित रहे ।जबकि द्वितीय पाली में केकेएम कॉलेज, पाकुड़ राज प्लस टू ,जिदातो बालिका उच्च विद्यालय , हरिंन डागा उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय धनुष पूजा, आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरिंनडागा पश्चिमी एवं हरिंनडागा पूर्वी में 10 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा में कूल 3486 छात्रों में 3407 छात्र उपस्थित रहे जबकि 97 छात्र अनुपस्थित रहे। इन सभी परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट के साइंस एवं कॉमर्स हिंदी ए हिंदी बी की परीक्षा आयोजित की गई। इंटरमीडिएट के सभी परीक्षा जिला मुख्यालय में आयोजित की गई है ।जिलेभर के छात्र छात्राओं ने शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा में भाग लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती देखी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी ने कहा कि कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है।







