Search

May 17, 2026 10:25 am

डी ए वी प्राचार्य का स्थांतरण नए प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती बने

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल प्राचार्य का स्थांतरण नए प्राचार्य के रूप में बुधवार डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने पद भार ग्रहण किया। मौके पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य आशीष कुमार मंडल, डी ए वी महेशपुर के प्राचार्य एस एन सिंह,वरिष्ठ स्नातोकोत्तर शिक्षक ललन कुमार,संजीव कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार देव एवं अन्य कर्मचारियों ने नए प्राचार्य का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने सर्वप्रथम विद्यालय के परंपरागत प्रथा हवन कार्यक्रम में भाग लिया एवं उसके बाद पूर्व प्राचार्य द्वारा उन्हें प्राचार्य की कुर्सी पर सुशोभित किया गया। नवनियुक्त प्राचार्य को विद्यालय कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाइयां दी गई। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने पूर्व प्राचार्य ए के मंडल के कार्यकाल को काफी सराहनीय बताते हुए समय समय पर आकर मार्गदर्शन करने की अपील की। उन्होंने आगे बताया की विस्तृत एवं विराट की विचार चेतना से कार्य करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। विद्यालय में शैक्षणिक विकास के साथ साथ कौशल, मानसिक, खेलकूद एवं सह पाठयक्रम पर विशेष बल दिया जायेगा। उन्होंने बताया की जिस उम्मीद के साथ डी ए वी प्रबंधन ने हमे यह जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरा करने हेतु दृढ़ संकल्प हूं। इससे पूर्व इन्होंने बोकारो डी पी एस में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं। मूल रूप से धनबाद के रहने वाले प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने भौतिकी विषय से स्नातकोत्तर, पी एच डी, एवं पीजीडीएस एल एम की डिग्री हासिल की हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!