Search

May 17, 2026 9:32 am

हर्षोल्लास के साथ हुआ बंधन बैंक का उद्घाटन



राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के तांतीपाड़ा स्थित बंधन बैंक राजापाड़ा शाखा का उद्घाटन बैंक के मंडलीय प्रबंधक पूर्णेन्दु हालदार एवं बैंक के प्रबंधक सुकुमार पाल के उपस्थिति में सुबोध कर्मकार एवं समाजसेवी हिसाबी राय, सुशील साहा के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। तदोपरान्त कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने के उपरांत बैंक प्रसाल में उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए मंडलीय प्रबंधक पूर्णेन्दु हालदार ने कहा कि बंधन बैंक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से कार्य को प्रारम्भ कर छोटे छोटे स्तर पर समूह बनाकर लोन देकर तथा ग्राहकों को स्वावलंबी बनाकर वृहद स्तर पर पहुंच चुकी है ।आज बंधन बैंक विशेष रूप से विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है जिसमें सेवा के लिए हमारे साथ हर स्तर ग्राहक जुड़े हुए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने कहा कि बंधन बैंक को बहुत दिनों से मैं जानता हूं।जब पाकुड़ में उसकी शाखा तक नहीं हुआ करती थी तब धुलियान शाखा के द्वारा पाकुड़ नगर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में प्रत्येक बुधवार गुरुवार को महिलाओं को ग्रुप लोन देकर को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही थी और आज भी कर रही है और आगे भी करेगी।बैंक के सफल संचालन हेतु मेरी शुभकामनाएं हैं।साथ ही कार्यक्रम में के अंतिम चरण में बैंक प्रबंधक एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा कई मातृ शक्तियों ग्राहकों को लोन का वितरण किया गया।

IMG 20230316 WA0075
IMG 20230316 WA0074

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!