लालमोहन मंडल
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा पाड़ा से बीते महीने 28 फरवरी को टोटो चोरी हुई थी ।
इसकी जानकारी विजय कुमार जो की अपने आपको राजापाड़ा निवासी बताते हैं उन्होंने कहा 28 फरवरी को टोटो चोरी हो गई थी इसकी जानकारी नगर थाने में दी गई थी गुरूवार नगर परिषद टोल टैक्स कर्मी की सूझबूझ से चोरी का टोटो चलाते एक शख्स को पकड़ लिया गया । इसकी सूचना नगर थाने को दी गई मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच कर टोटो समेत उस शातिर को पकड़ थाने ले गई । पकड़ा गया शख्स अजमल हुसैन ने कहा चस्का पुर 3 पाकुरिया से टोटो खरीदा है । नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसेंजर वहन कर रहा था इस दौरान टोल टैक्स से गुजरने के दौरान टोल कर्मी ने उससे टैक्स मांगी शख्स टैक्स देकर जैसे ही जा रहा था उसकी नजर टोटो के पीछे बॉडी पर पड़ी और वह तुरंत टोल कर्मी ने टोटो को पकड़ लिया और फिर राजा पाड़ा निवासी विजय कुमार को बताया आपका टोटो पकड़ा गया है । आकर टोटो को विजय कुमार ने चिन्हित किया और कहा यह मेरा ही टोटो है और प्रशासन ने टोटो समेत चालक को नगर थाना ले गई । टोटो कहां से लिया गया । पुलिस पूछताछ कर जानकारी में लगी है ।







