सतनाम सिंह
पाकुड।नगर परिषद अंतर्गत शहरी क्षेत्र में सड़क के किनारे एवं अन्य स्थानों पर जहां पर अवैध रूप से दुकान अथवा मकान बनाया गया है उन्हें मुक्त किए जाने को लेकर कार्रवाई की जानी है। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार पिछले 2 दिनों से इसे लेकर जन-जन तक माइकिंग की जा रही है। लोगों को आगाह करते हुए बताया जा रहा है कि जो कोई भी सरकारी जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए हुए हैं अथवा दुकान चला रहे हैं या किसी भी तरह का उस पर कार्य कर रहे हैं तो ऐसे लोग उस जमीन को अपने अंदर से मुक्त करें अन्यथा उन पर कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को मुक्त करना है। इसे लेकर व्यापक प्रचार किया गया था। शुक्रवार को इस पर बड़ी कार्रवाई होने की बात कही जा रही थी। पाकुर नगर परिषद कार्यालय में कार्रवाई हेतु जेसीबी ट्रैक्टर मजदूर एवं कुछ पुलिस बल उपस्थित रहे। नगर परिषद के पदाधिकारी ने जानकारी दी की कतिपय कारणों से शुक्रवार को कार्रवाई नहीं की जा सकी है। पुनः सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है वे सरकारी जमीन जो अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर रहे हैं तो उसे स्वय मुक्त करें । ताकि आप पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो। कार्रवाई होने से बचे एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमण न करें।







