Search

March 18, 2026 12:22 pm

चांद भैरव फुटबॉल क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट

सतनाम सिंह पाकुड़।

पाकुड़ शहर कोल पंचायत स्थित गोकुलपुर मैदान में चांद भैरव क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन छात्र नेता मार्क बास्की रामसिंह टू डू केनू हेंब्रम और खेल संघों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रतियोगिता पाकुड़ जिला स्तरीय फुटबॉल टीमों ने भाग लिया.प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेगी चांद भैरव क्लब के अध्यक्ष प्रकाश गोंड ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी. यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगा. अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता पाकुड़ जिले के सभी प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टीम भी भाग लेगी. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को देखने का फुटबॉल मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी अध्यक्ष प्रकाश गोंड बताया कि फाइनल में विजेता टीम को 50,000 और उप विजेता टीम को 40000 बतौर पुरष्कार के रूप में दिया जाएगा. और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को दस हजार-दस हजार से सम्मानित किया जाएगा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर