राजकुमार भगत
पाकुड।शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा रूपाली सरकार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 4 के खदान पाड़ा सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-सह- सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम के तहद
प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेणुका मुर्मू,नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा सहित मंचासीन सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की प्रभारी रेणुका मुर्मू एवं नगर परिषद की अध्यक्षा सम्पा साहा ने सामूहिक रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही डॉ नाजिया फारुख को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।महिला थाना प्रभारी रितु रानी सहित कई महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।इसके अलावा योग शिक्षिका पार्वती देवी,पूर्व प्राध्यापिका अल्पना मुखर्जी सहित नर्स एवं कई सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर कहा कि आज देश कि हमारी बहने सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। नगर अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।हमें लड़कियों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। देश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री पार्वती देवी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सहित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,विवेकानंद तिवारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,अनिकेत गोस्वामी सुशील साहा संजय सरकार इत्यादि ने भाग लिया।







