प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को खेल खेल के माध्यम से प्रखंड स्तर पर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्रखंड स्तर पर महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह द्वारा सांप सीढ़ी एवं चार्ट के माध्यम से पोषण के महत्व की जानकारी उपास्थित सेविकाओं को दी गई। महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देश पर प्रखंड के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का शुरूवात किया गया, जो कि आगामी 3अप्रैल तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया जाएगा।





