सतनाम सिंह
पाकुड़िया बीते दिनों थाना क्षेत्र के तालवा ग्राम में एक बंद घर के अंदर पॉलिना मरांडी की हत्या मामले में पाकुड़िया पुलिस घटना के हत्यारे तक पहुंचने की कगार पर पहुंच चुकी है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के बाद इसमें शामिल एक ब्यक्ति जो पंश्चिम बंगाल पुलिस में कार्यरत एक पुलिस पदाधिकारी (एएसआइ ) निकला जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सोमवार शाम को पाकुड़िया पुलिस ने जांचोपरांत पाकुड़ न्यायिक हिरासत को भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक माधव सिंघा जो वर्तमान में प.बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत थाना में पदस्थापित था।आरोपी माधव सिंघा बीरभूम जिला के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत बैधनाथपुर ग्राम का निवासी हैं ।इन्हे रविवार रात को थाना से ही बीरभूम पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर पाकुड़िया थाना लाया गया और गहन पूछताछ हुई । पूछताछ में माधव सिंघा ने पोलिना की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।इधर थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घटना का उद्भेदन मृतिका पॉलिना मरांडी के कॉल डिटेल रिपोर्ट से हुआ।कॉल डिटेल में उजागर हुआ है कि पॉलिना की हत्या 14 मार्च की रात को तालवा स्थित उसके घर में हुई और इसकी हत्या में माधव सिंघा सहित अन्य व्यक्ति का भी हाथ हैं ।थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के मुताबिक पॉलिना और माधव सिंघा घटना की शाम को रामपुरहाट में एक साथ थे तथा दोनो के बीच तीन वर्षो से नजदीकियां थी। घटना की रात दोनो अलग अलग वाहनों से रामपुरहाट से तलवा स्थित पॉलिना के निजी आवास पहुंचे और एक षडयंत्र के तहत वहां एक और व्यक्ति के सहयोग से देर रात पॉलिना की हत्या कर दी। आरोपी के अनुसार आगे अन्य का हत्या में हाथ है कि नहीं है जांच की जा रही है





