Search

June 19, 2026 1:35 pm

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने लिट्टीपाड़ा थाना का किया निरीक्षण

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने सोमवार को लिट्टीपाड़ा थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अरुणिमा बागे को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने थाने में लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरतें का निर्देश थाना प्रभारी को दिया।साथ ही अपराध के खिलाफ अभियान को और तेज करने ,फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रात्रि व दिवाकालीन गस्ती को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित अभिलेखों अपराध पंजी सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया।मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेन्द्र रविदास,थाना प्रभारी अरुणिमा बागे सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!