Search

May 17, 2026 2:58 am

ग्रामसभा सशक्तिकरण एवं मानदेय को लेकर विचार विमर्श हेतु बैठक की गई

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



प्रखंड के दामीन डाक बंगला परिसर में मंगलवार को मांझी परगना सरदार वैसी के बैनर तले एक बैठक सचिव किस्टू सोरेन की अध्यक्षता में हुई। साथ ही सोरेन ने बताया कि बैठक में ग्रामसभा सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया, क्योंकि जो भी सरकारी योजना आती है उसे ग्राम स्तर से ही पास किया जाता है ,परंतु योजनाओं को हासिल कराने के लिए विभिन्न पहलुओं की जानकारी के अभाव में उनका लाभ नहीं ले पाते हैं। साथ ही पेयजल संकट को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय बहुत ही कम है इसे बढ़ाकर 5 हजार तक किया जाए। इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान खोगेन्द्र मालतो, राकेश टूडू, लोना दत्ता, सुप्रति मालतो, जोसेफ मुर्मू, सिलाश मालतो, रमेश मालतो, सुशोभन घोष सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद थे।

IMG 20230321 WA0013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!