Search

September 9, 2026 2:00 pm

जिला प्रशासन का चला बुलडोजर,सड़क किनारे लगे दो दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को प्रशासन ने हटाया

सतनाम सिंह



पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दो दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार को जेसीबी से हटाया गया। शहर के सिविल एसडीओ आवास के निकट से पुराने सदर अस्पताल से चौक तक के जितना छोटा बड़ा दुकान था सभी को हटाया गया। नगर परिषद का दावा है कि पूरे शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है ताकि शहर के मुख्य सड़क किनारे खाली रहे।

इधर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जब प्रशासन की ओर से एक होटल पर जेसीबी चलाया गया।तब एक होटल के मालिक के आंखों से आंसू छलक उठा। प्रशासन से चिख चिख कर अपने होटल को नहीं तोड़ने की अपील की गई लेकिन प्रशासन की कान पर जू तक नहीं रेंगी। भले जिला प्रशासन भी क्या करें अतिक्रमण मुक्त कराने से शहर में सौंदर्य करण होगा। सड़क किनारे लगाए गए दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने से सड़क चौड़ी हो गयी।अतिक्रमण मुक्त किए जाने को लेकर शहरी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले ही माइकिंग कर दुकानदारों को जानकारी दिया गया था। जानकारी मिलने के बाद दुकानदारों द्वारा पहले ही अपना-अपना सामान को हटा लिया था। जिन दुकानदारों ने अपना दुकान नहीं हटाया था जेसीबी के सहारे उन दुकानों को तोड़ा गया। अतिक्रमण मुक्त किए जाने के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य सड़क किनारे जितने भी दुकानदार अतिक्रमण कर बैठे हुए है सभी दुकानों को हटाया जाएगा।

बाइट- कौशलेश यादव ,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी।

बाइट- पीड़ित

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!