Search

May 17, 2026 1:59 am

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने हिरणपुर थाना का किया निरीक्षण

बजरंग पंडित

एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बुधवार को हिरणपुर थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने थाने में लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरतें का निर्देश थाना प्रभारी को दिया।साथ ही अपराध के खिलाफ अभियान को और तेज करने ,फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रात्रि व दिवाकालीन गस्ती को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित अभिलेखों अपराध पंजी सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया।मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि और थाना पुलिस सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230322 WA0014
IMG 20230322 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!