Search

May 17, 2026 1:59 am

विश्व जल दिवस के अवसर पर एक जनजागृति रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के बिचपहाडी पंचायत अंतर्गत बिचपहाड़ी ग्राम के चकलाडांगा गांव की जल सहिया कुमिला टुडू एवं रसिक मरांडी की देख रेख में बुधवार को सौगत फाउनडेशन के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के सहयोग से विश्व जल दिवस के पावन अवसर पर एक जनजागृति रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें गांव के कई महिलाओं ने भाग लिया l इस अवसर पर ग्रामवासियों को जल की महत्ता के बारे में बताते हुए पानी की बर्वादी को रोकने की अपील की गई । वही जल है तो कल है के नारे को भी ग्रामीणों के बीच लगवाया गया । इस दौरान गांव के प्रधान , सहित वार्ड सदस्य , महिलाएं एवं प्रबुद्ध जन शामिल हुए तथा जल के संरक्षण का प्रण लिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!