प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत लिट्टीपाड़ा शक्तिकेंद्र कुमारभाजा बूथ नंबर 38 ओर करमाटांड़ शक्तिकेंद्र छोटा सूरजबेड़ा बूथ नंबर 23 पर भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक किया गया।बैठक में मुख्य रूप से राजमहल लोकसभा विस्तारक मनोज कुमार सिंह उपस्थित हुए। बैठक कर सरल एप और नमो एप डाउन लोड करने का निर्देश दिया। मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़िया ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव बहुत निकट है इसलिए हम सभी को पूरी लगन के साथ अपने अपने बूथों को मजबूत करना है,अगर सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण कार्य को सभी बूथों पर सुचारू रूप से कार्य किया जाने से जरूर राजमहल लोकसभा सीट जीत हासिल करेंगे,ओर फिर से केंद्र में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र सेवा के लिए उनके हाथों में सौंप देंगे तभी विकास होगा। मौके पर बेंजामिन मुर्मू,कुबराज मुर्मू,सीताराम पहाड़िया,जमुना पहाड़िया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






