Search

May 17, 2026 1:15 am

जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा चला जांच अभियान तो वसूली गई जुर्माना राशि

सतनाम सिंह

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग एवं नगर थाना प्रभारी के प्रयास से बुधवार नगर थाना क्षेत्र परिसर मे दो पहिया/चार पहिया वाहनों का वाहन जांच किया गया जिसमें ऐसी दो पहिया की जांच की गई जो बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस,बिना पोलूशन,अंडर एज ड्राइविंग,ओवर स्पीडिंग /बिना शीट बेल्ट चालकों के बीच मोटर वाहन अधिनियम के दंड की राशि के बारे में बताई गई एवं दंड की राशि भी वसूला गया साथ ही पाकुड़ जिला में हो रहे सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना में होने वाली मृत्यु के बारे में भी बताई गई वर्ष 2023 मे माह जनवरी-23 से लेकर मार्च-23 दिनांक -19-03-23 तक पाकुड़ जिला मे कुल-20 सड़क दुर्घटना हुई है और इस दुर्घटना मे कुल -19 लोगो की मृत्यु हुई है और 07 लोगो की गंभीर रूप से घायल है इन सड़क दुर्घटनाओं मैं निरंतर बढ़ोतरी हो रही है । पाकुड़ के लिए यह बहुत ही दुखदाई है एवं सोचनीय भी है की दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही है इसमें लगाम लगाने की बहुत ही जरूरत है । साथ ही आम लोगों को भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरुक होने की भी आवश्यकता है इन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के सख्ती लाने की अत्यंत आवश्यकता है इसके लिए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थानों को सख्त हिदायत दिया गया है कि आप जागरूकता एवं दंड की राशि वसूल कर कैसे भी इन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जिसको लेकर आज ई-पास मशीन के द्वारा कुल रुपए-40,000/-दंड की राशि भी वसूली गई और थाना प्रभारी के द्वारा पाकुड़ क्षेत्र के सभी छोटे बड़े वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि यह अभियान प्रतिदिन नगर क्षेत्र में समय एवं बदल बदल कर चलेगा इसलिए आप लोग अपना वाहन चलाते समय वाहन से संबंधित सभी कागजात दुरुस्त कर ले और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर से जरूर करें अन्यथा आप लोगों के ऊपर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सभी सुसंगत धाराओं के अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ेगा तो न्यायालय की शरण में भी वाहन स्वामियों को भेजा जाएगा ।

IMG 20230322 WA0058 1
IMG 20230322 WA0057
IMG 20230322 WA0056

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!