Search

May 17, 2026 1:23 am

बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 55 लाभुको के विरुध थाने में सनहा दर्ज के लिए आवेदन दिया।

लाभुको के द्वारा आवास निर्माण में अभिरुचि नही लेने एव सरकारी पैसा की दुरुपयोग क्या जा रहा:-बीडीओ।

जिला ब्यूरो:- अमित चौधरी।

साहिबगंज/तालझारी:-प्रखंड कार्यालय तालझारी के पत्रांक संख्या 249 वी द्वारा दिनांक 22 मार्च 2023 को तालझरी थाना में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लाभुको के द्वारा आवास निर्माण में अभिरुचि नही लेने एव सरकारी पैसा की दुरुपयोग करने वाले 55 लाभुको पर स्नाहा दर्ज करने हेतु एक आवेदन दिया गया है। उक्त आवेदन में उल्लेख किया की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत (एसईसीसी) डाटा में चयनित लाभुको को ही आवास का लाभ दिया जाता है। सर्व प्रथम ग्रामसभा के माध्यम से लाभुको को चयन किया जाता है तत्पश्चात पंचायत के माध्यम से अभिलेख तैयार कर लाभुको का पंजीकरण किया जाता है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु तीन किश्तों में राशि लाभुको के सीधे खाते में भेजी जाती है। परंतु ग्राम पंचायत भतभंगा संथाली,तालझारी, करणपुरा,मसकलैया, कल्याणी,मोतीझरणा एवं बडी़ भगियामारी के लाभुको की वित्तीय वर्ष 2016 -2022 में आवास स्वीकृत हुई है,जिन्हे आवास निर्माण हेतु राशि उनके बैंक खाते में उपलब्ध करा दी गई है परंतु राशि प्राप्त किए 1-2 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी लाभुको के द्वारा अबतक आवास निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं किया गया है। उक्त आवेदन में तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने बताया की जनसेवक, रोजगार सेवक द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में उपरोक्त लाभुको पर सनाहा दर्ज करने की करवाई करने की बात कही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!