राजकुमार भगत
पाकुडः- सत्य सनातन संस्था के सदस्य गौतम कुमार जी ने शुक्रवार को रक्त अधिकोष में रक्तदान कर 35 वर्षीय महिला की बचाई जान । संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत जी ने बताया कि राजमहल प्रखंड के ग्राम करबोला निवासी अजीत कुमार सिंह की पत्नी मुन्नी देवी जिनके प्रसव के पश्चात रक्त की कमी हो गई थी जिस कारण उनको इलाज के लिए पाकुड़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने रक्त की कमी बताई और रक्क्त चढ़ाने की सलाह दिया। मरीज के पति अजीत कुमार जी ने रक्त के लिए संस्था से संपर्क किया और जैसे ही गौतम जी को पता चला उन्होंने तत्काल रक्तदान करने की इच्छा जताई और उन्होंने तुरंत ही पुराना सदर अस्पताल के निकट अधिकोष पहुंचकर अपना रक्तदान किया। रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के पति अजीत कुमार उनके परिजनों ने संस्था के सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद दिया है। रक्तदाता ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी का जीवन नही जाना चाहिए। रक्तदाता ने कहा कि ये उनका चौथा रक्तदान है और उन्हें जब भी मौका मिलता है वो इसके लिए सदैव तैयार रहते हैं और आगे भी संस्था के आह्वान पर रक्तदान करते रहेंगे।इस मौके पर संस्था सक्रिय सदस्य राजेश यादव जी, संयुक्त सचिव अजय भगत, शिक्षक – विजय भंडारी जी, सुशील कुमार केवट और सत्यम कृष्णा के साथ साथ कर्मचारी नवीन कुमार एवम अन्य मौजूद थे ।







