राजकुमार भगत
पाकुड़। उपयुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणों की विस्तृत समीक्षा की। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा बाईक चलाए जाने व हिट एंड रन से संम्बधित मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के एनालिसिस के बारे में बताया कि जनवरी 2022 से दिसम्बर 2022 तक अब तक 90 सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें से 94 लोगों की मृत्य हुई। जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 लोगों को मुआवजा राशि दिया गया है। जनवरी 2023 से फरवरी 2023 तक 17 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 16 लोगों की मृत्यु हुई। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना को रोकने एवं सड़क दुर्घटना में मारे जाने वाले व्यक्ति के परिजनों को एक लाख रुपए सरकारी मुआवजा राशि के भुगतान को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त वरुण रंजन ने संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुआवजा की राशि एक महीना के अंदर देना सुनिश्चित करें। परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं बड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार प्रोत्साहित करेगी।









