सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं को बस से एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए उधवा झील पक्षी आश्रणी भेजा गया।जिसे पाकुड़ डीएफओ रजनीश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पाकुड़ में पहली बार स्कूली बच्चों काे शैक्षणिक संस्थानों का परिभ्रमण कराया गया।डीएफओ रजनीश कुमार ने कहा कि पाकुड़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं को बस से भेजा गया।उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य उनमें नौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान विकसित करना होता है। इस तरह के कार्यक्रम से नई चीजों को देख बच्चों के अंदर जिज्ञासा की भावना भी उत्पन्न होती है।शैक्षणिक परिभ्रमण से जहां बच्चों का ज्ञान बढ़ता है, वहीं बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में अच्छी शिक्षा और आपसी भाईचारे का उत्साह भरने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं।इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
बाइट- रजनीश कुमार, डीएफओ पाकुड़।












