सांसद विजय हांसदा ने हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत का किया दौरा
सतनाम सिंह
पाकुड: राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने आज हिरणपुर ,प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया क्षेत्र भ्रमण के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ,जिला सचिव सुलेमान बास्की , केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू, उमर फारूक , प्रकाश सिंह , सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे सांसद विजय हांसदा ने दंगापारा पंचायत के कालाझोर ,धनियामारा ,अनसँजोला , तेलोपारा ,बलदली गांव का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद विजय हांसदा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के हकीकत की जानकारी लोगों से लिया एवं विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की भ्रमण के क्रम में ग्रामीणों ने पेयजल ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान में हो रही परेशानी के अलावे सड़क की जर्जर स्थिति अनियमित राशन वितरण आवास संबंधित समस्या और अन्य समस्या को संसद के समक्ष रखने के साथ ही इसका निदान निकालने की मांग की लोगों द्वारा रखी गई समस्या को त्वरित निदान को लेकर सांसद हांसदा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष से ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जरूरतमंद की दिक्कतों को दूर करने पूरे देशवासियों की समस्या का त्वरित निदान निकालने को लेकर लगातार काम कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार की वचनबद्धता राज्यों का सर्वांगीण विकास एवं राज्य वासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है एवं इस दिशा में काम भी किए गए हैं श्री हांसदा ने कहा कि सड़कों का जाल बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है साथ ही जो सड़क जर्जर है उन्हें भी दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है सांसद ने कहा कि आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार हो या जोहार जात्रा सभी का मकसद राज्य वासियों के हितों का ख्याल रखते हुए उनकी जरूरतों एवं समस्या को दूर करना है सांसद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे












