राजकुमार भगत
पाकुड़। मंगलवार को प्रातः काल श्री श्री मां बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा महा सप्तमी के शुभ अवसर पर (अलीगंज ) सिद्धू कानू नगर मां बसंती चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के हाटपाड़ा ,बिरसा चौक होते हुए काली भाषण पोखर पहुंची। वहां से 200 से अधिक बालिकाओं ने कलश में जल भर कर उन्हें अपने गंतव्य स्थान मां दुर्गा के चरणों में समर्पित की। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद अजय रविदास, समिति के अध्यक्ष दिनेश हज़रा, सचिव सूरज हजरा, सदस्य सौरभ कुमार त्रिवेदी, स्वराज सिंह,आनंद कुमार साह, तारकेश्वर मिश्रा, गुरुदेव राय, पंकु साह, चरण राय आदि उपस्थित रहे।
मालूम हो कि चैती दुर्गा के शुभ अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन होता है। भक्तजन दूरदराज से आकर मां के दर्शन करते हैं तथा भक्ति भाव से पूजन करते हैं।
पट खुलते ही मां के दर्शन करने श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं।









