राजकुमार भगत
पाकुड। मगंलवार को राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय हांसदा ,झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ,जिला सचिव सुलेमान बास्की , प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू आदि ने लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के पटवारा ,मंझलाहडीह ,सोनाधनी ,गढ़दारा , छोटा कुटलु ,बड़ा कुटलू आदि दर्जनों गांव का भ्रमण किया व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। श्री हांसदा ने हेमंत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की ग्रामीणों से अपील की । ग्रामीणों के पेयजल , आवास आदि की समस्या के निदान के लिए श्री हांसदा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष से ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सरकार राज्य वासियों के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए वचनबद्ध है।मौके पर सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, उमर फारूक ,प्रकाश सिंह ,जवाहर कुमार सिंह ,तरुण मंडल , प्रखंड उपाध्यक्ष बाबूजी हेंब्रम ,केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू ,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हंसदा, बल्लू सुरेश,कृपाल तुरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







