प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में आंगनवाड़ी सेविका द्वारा पंचायत स्तर पर पोषण पखवाड़ा अंतर्गत रंगोली पोषण पकवान प्रतियोगिता कर महिलाओं को एवं ग्रामीणों को श्री अन्न उपयोग करने एवं बी श्री अन के उपयोग के फायदे के बारे में बताया गया। महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह द्वारा महिलाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों को यह जानकारी दी गई कि श्री अन्न मोटा अनाज जैसे ज्रवार बाजरा रागी सहित कई का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसका सेवन सभी को करना चाहिए ।इस कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर सभी पंचायत पर सभी सेविका अपने अपने पोषक क्षेत्र में उपस्थित थे।








