Search

May 16, 2026 5:44 pm

स्थानीय युवाओं ने कोल कंपनी बीजीआर में रोजगार देने की मांग को लेकर किया सड़क जाम, कोयला परिवहन ठप



*बिक्की सन्याल*

पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा-पाकुड़ कोयला परिवहन पथ को मंगलवार को रोजगार की मांग को लेकर युवाओं ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान जाम कर रहे युवाओं ने बीजीआर कंपनी हाय-हाय कंपनी के अधिकारी होश में आओ सहित कंपनी विरोधी अन्य कई नारे लगाए गए। वही जाम कर रहे युवाओं ने a.f.s. फ़ेसलिटी इंटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक सिक्योरिटी गार्ड प्रदान करने वाली कंपनी के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कोयला परिवहन पथ को घंटो जाम कर दिया। युवाओं ने सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के अधिकारियों पर नौकरी का वादा करके नौकरी प्रदान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एएसएफ नामक सिक्योरिटी कंपनी ने बीते 18 मार्च को हम सभी से हमारे शैक्षणिक कागजात की छाया प्रति आधार कार्ड सहित अन्य कई दस्तावेज लिए और सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी देने के नाम पर हम सभी को बरगलाया गया। वही सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के द्वारा हम सभी को कोल कंपनी बीजीआर में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए हमें ड्रेस भी दिया गया। लेकिन पुनः कंपनी के अधिकारियों ने हमसे उसी दिन शाम में ड्रेस वापस ले लिया वही युवाओं ने कहा कि सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों ने हम सभी को पुनः 28 मार्च को आने के लिए कहा जब हम सभी कंपनी के अधिकारियों के द्वारा दिए गए तिथि के अनुसार कंपनी के ऑफिस के पास पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के अधिकारियों ने हमसे किसी भी तरह की वार्ता नहीं की इससे आक्रोशित होकर हम सभी ने कोयला परिवहन पथ को जाम कर दिया है। वहीं युवाओं द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सहित पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे एवं जान कर रहे युवाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया। वही प्रशासन की बात ना मानते हुए युवाओं ने एक सुर में कोल कंपनी बीजीआर एवं सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अंततः थक हार कर प्रशासन वापस चली गई और खबर लिखे जाने तक सड़क जाम यथावत था। वही आगे बताते चलें कि पिछले 4 साल से अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र में कोल कंपनी बीजीआर कोयला खनन एवं परिवहन का कार्य कर रही है। वहीं युवाओं ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने सैकड़ों की संख्या में बाहरी लोगों को काम पर रखा है लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। वहीं युवाओं ने कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोल कंपनी हमारी भावनाओं से बार-बार खेल रही है जिसे हम युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वही युवाओं ने कहा कि जब तक कोल कंपनी हमारी मांगे पूरी नहीं करती जाम जारी रहेगा।

IMG 20230328 WA0093
IMG 20230328 WA0094

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!