Search

May 16, 2026 5:44 pm

गोपीनाथपुर में 18 वर्षों से हो रहा चैती दुर्गा पूजा



पाकुड़ सदर प्रखंड गंधाईपुर पंचायत के गोपीनाथपुर गांव में दुर्गा वाहिनी युवा संघ द्वारा प्रतिमा स्थापित की गई है। विगत 18 वर्षों से यहां के ग्रामीण पुजा करते आ रहे हैं। सप्तमी को लेकर पुजा समिति द्वारा षष्ठी में कोला ब‌ऊ की पुजा अर्चना के बाद सप्तमी को कलश शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । कलशयात्रा में जिला परिषद पिंकी मंडल ने खुद माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा में नज़र आई । ढाक व गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा । इस पुजा में पुरोहित धुलियान व मालदा के आए हुए जो कि बंगला पद्धति व मंत्र उच्चारण से पुजा हो रही है ।कलशयात्रा में बंगला पाढ़ की साड़ी में लिपटी दिखी महिलाएं । आपको बताते चलें कि गोपीनाथ पुर का आबोहवा बंगाल सीमा से सटे होने के कारण बंगला कल्चर जैसा ज्यादा देखने को मिलता है। यजमान के रूप में सुदर्शन मंडल, प्रेम कुमार मंडल पुजा में बैठे । कलशयात्रा के दौरान पुजा समिति के अध्यक्ष राहुल देव सरकार, उपाध्यक्ष अचिंतो मंडल, सचिव सनातन सरकार, कोषाध्यक्ष सोमी मंडल समेत सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामीण शामिल थे ।

IMG 20230328 WA0097
IMG 20230328 WA0096
IMG 20230328 WA0095

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!