*बिक्की सन्याल*
पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा बजरंगबली मंदिर में रामनवमी पूजा समिति से प्रखंड विकाश पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के द्वारा रामनवमी पूजा को सफल आयोजन को लेकर अखाड़ा सहित विभिन्न बातों की जायजा लेने बजरंगबली मंदिर पहुँच कर पूजा समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश दिया। जिन्होंने बताया कि रामनवमी पूजा हाट परिसर में 9 बजे इसके बाद बजरंबली मंदिर में 10 बजे होगी। इसके पश्चात आगे का कार्यक्रम होगी इसके बाद अखाड़ा को रोड़ मैप के अनुसार निकाला कर घुमाया जाएगा। उक्त अखाड़ा सर्वप्रथम पोखरिया रोड से दुर्गा मंदिर होते हुए बीपीएल मोड़ तक जाएगी। इसके बाद पुनः बजरंग बली मंदिर प्रांगण पहुंचेगी एवं अखाड़ा का विसर्जन किया जाएगा। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने मुख्य बाजार सहित पैदल चलकर मुख्य बाजार के पोखरिया मोड़ तक जायजा लिया और पूजा समिति को कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे। मौके पर मंटू भगत, संतोष भगत, संजीत कुमार, संतोष कुमार, भोला प्रसाद भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।






