Search

May 16, 2026 5:44 pm

अज्ञात वाहन की चपेट में वृद्ध व्यक्ति हुआ घायल

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



थाना क्षेत्र के हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क नवाडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बन जिरली निवासी बेटका हांसदा 65 लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक से घर जा रहा था, ठीक नवाडीह विद्यालय के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एएसआई सुरेश प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ संतोष टुडू ने घायल वृद्ध का ईलाज कर पाकुड़ रेफर कर दिया। वहीं प्रभारी संतोष टुडू ने बताया घायल का दाहिना पैर टूट गया है, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज हेतु पाकुड़ रेफर किया गया है।

IMG 20230328 WA0101

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!