लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा को देखते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी अरुणिमा बागे के नेतृत्व में निकाला। फ्लैग मार्च करते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस ने दुर्गा मंदिर, संथाली टोला होते हुए तिलका मांझी चौक तक, पुनः लिट्टीपाड़ा थाना पहुंचा। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द पूर्ण में पर्व को मनाएं। कोई भी व्यक्ति शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करें। सौहार्द को बिगाड़ने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसआई सुरेश प्रसाद, बिरेंद्र सिंह, हरेराम यादव सहित पुलिस बल तैनात थे






