Search

May 14, 2026 1:23 am

लैंप्स कर्मी को मिली योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सहकारिता कार्यालय में बुधवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग पाकुड़ द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में हिरणपुर एवं पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न लैंप्सों के अध्यक्ष, सदस्य सचिव एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद थे। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को समिति के लोकतांत्रिक स्वरूप में पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने हेतु निर्वाचन, निबंधन, अंकेक्षण तथा समिति में विविध प्रकार के कृषक सदस्यों के हितार्थ खाद, बीज, उर्वरक, जमा वृद्धि, धान क्रय इत्यादि योजनाओं के क्रियान्वयन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही समिति में विविध कार्यों से संबंधित मामले का लेखा संधारण करने तथा उसे अद्यतन करने की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास, सहायक निबंधक सहयोग समितियां देवनारायण रविदास, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार राय, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मोहन कुमार,प्रधान लिपिक अमरेश कुमार,नवीनगर लैंप्स के सचिव साधन बनर्जी,मनीरुल इस्लाम सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20221207 WA0017 1
IMG 20221207 WA0015 1
IMG 20221207 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!