Search

May 16, 2026 5:00 pm

हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

राजकुमार भगत पाकुड़।

पाकुड। मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने को लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को उप विकास आयुक्त मो0 शाहिद अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीडीसी ने बताया कि यह जागरुकता रथ जिले के सभी 06 प्रखंडों सहित सभी पंचायतों में जाकर आमलोगों को उनके वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने के लि‍ए जागरूक करेगा। अपना वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जुड़ने के लिए फार्म-06B में आवेदन समर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पूरे समाहरणालय परिसर में साफ सफाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वासी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय दास, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद दास समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!